चीन-पाक को उम्मीद, नए साल में भारत के साथ होंगे रिश्ते बेहतर

0
चीन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नया साल आने वाला है और सब आने वाले साल को सेलिब्रेट करने की तैयारियों में लगे हैं। इसी तरह भारत के खिलाफ मोर्चाबंदी करने वाले पाकिस्तान और चीन दोनों ही अब दिल्ली से नजदीकीयां बढ़ाना चाहते हैं

 

पाकिस्तान ने जहां कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान की इच्छा जताई है। वहीं, चीन ने भारत के साथ नए साल में संबंध और मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

इसे भी पढ़िए :  सुलगते कश्मीर के पीछे पाकिस्तान की नपाक हरकतों का NIA करेगी पर्दाफाश

 

पाकिस्तान विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने गुरुवार को इस्लामाबाद में कहा, “हम भारत के साथ कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों का समाधान सौहार्दपूर्ण तरीके से चाहते हैं।”

 

लेकिन इस सब में भी जकारिया एक बार फिर कश्मीर राग अलापना नहीं भूले। जकारिया ने कहा कि कश्मीर मुद्दा दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ है और अंतररराष्ट्रीय समुदाय को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उरी हमले के बाद भारत की ओर से सिंधु जल संधि की समीक्षा किए जाने की खबरों पर उन्होंने टिप्पणी की कि इसे एकपक्षीय तरीके से बदला या निलंबित नहीं किया जा सकता है। इसके साथ कहा कि पूर्व में इससे जुड़े कई विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  RBI गवर्नर उर्जित पटेल को सरकार से मिलती है इनती सैलरी और ये सुविधायें

 

वहीं दूसरी तरफ चीन ने भारत से समाबंध बेहतर होने की उम्मदी जताते हुए एनएसजी में भारत की सदस्यता और आतंकी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंध के मुद्दों के समाधान की बात कही है।

इसे भी पढ़िए :  आरक्षण का विरोध कर फंसे RSS नेता ने मारी पलटी, चुनावी मौसम में विपक्ष को मिला बड़ा हथियार

 

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse