यूरोपीय देश आतंकवादियों की सहायता करना बंद कर दें: सीरियाई राष्ट्रपति

0
सीरिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने यूपोपीय देशों से कहा है कि सीरिया की जनता की मदद से पहले उन्हें आतंकवादियों की सहायता बंद कर देनी चाहिए।

असद ने गुरूवार को दमिश्क़ में यूरोप और यूरोपीय सांसदों के एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात में कहा कि यूरोप के नेताओं को अब यह समझ लेना चाहिए कि सीरिया संकट का समाधान इस देश की जनता के हाथों में है और यह भी उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि इन देशों में आतंकवादी हमले, इन देशों की ग़लत नीतियों का परिणाम हैं।

इसे भी पढ़िए :  दुबई विमान क्रैश: दमकल कर्मी की झुलस कर मौत

सीरिया के गृहयुद्ध में भारी परिवर्तनों और आतंकवादियों के मुक़ाबले विशेषकर आतंकवादियों के नियंत्रण से हलब शहर की आज़ादी में सेना और इस देश के स्वयं सेवी बलों की सफलताओं के कारण यूरोपीय देशों ने सीरिया की सरकार के साथ अधिक सहयोग के प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुरक्षा परिषद, सीरिया में संघर्ष विराम की पुष्टि के लिए प्रस्ताव लाए: रूस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse