बिपिन रावत बने थल सेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख के तौर पर बी एस धनोवा ने संभाली कमान

0
बिपिन रावत

नए थलसेना प्रमुख के रूप में बिपिन रावत ने शनिवार को कमान संभाली और वायुसेना प्रमुख के तौर पर बी एस धनोवा ने पदभार संभाला। जनरल दलबीर सिंह सुहाग और वायुसेना प्रमुख अरूप राहा शनिवार को रिटायर हो गए हैं।

जनरल बिपिन रावत ने साल 2016 के आखिरी दिन देश के 27वें सेना प्रमुख का पद संभाला। जनरल दलबीर सिंह ने उन्हें सेना प्रमुख की कमान दी। इससे पहले जनरल दलबीर सिंह को विदाई दी गई। सुहाग ने गार्ड ऑफ ऑनर के बाद गोरखा रेजिमेंट के जवानों के साथ फोटो खिंचाई और गोर्खाली में युद्ध घोष दोहराया। नए आर्मी चीफ की नियुक्ति में वरिष्ठ जनरलों की अनदेखी के सवाल पर जनरल सुहाग बिदक भी गए।

इसे भी पढ़िए :  बीएसएफ ने 11 दिनों में दागे इतने मार्टार और गोलियां की जान कर आपके होश उड़ जाएंगे

नए थलसेना प्रमुख के रूप में बिपिन रावत ने शनिवार को कमान संभाली और वायुसेना प्रमुख के तौर पर बी एस धनोवा ने पदभार संभाला। जनरल दलबीर सिंह सुहाग और वायुसेना प्रमुख अरूप राहा शनिवार को रिटायर हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  रेलवे ने दिव्यांगो को दिया तोहफा, 3एसी में लोअर बर्थ मिलने में अब नहीं होगी कोई दिक्कत

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सुहाग ने कहा कि सेना ने इस साल सबसे ज्यादा आतंकियों को ढेर किया है। उन्होंने बताया कि 2012 में 67, 2013 में 65 और इस साल 141 आतंकी जम्मू-कश्मीर में मारे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के पत्थरबाजों को आर्मी चीफ़ की चेतावनी, कहा ‘पत्थर चलाओगे तो गोली खाओगे’

वायुसेना की कमान एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा को सौंपी गई है। निवर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने धनोवा को यह कमान सौंपी।