शनिवार को J&K का दौरा कर सकते हैं सेना प्रमुख

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह की शनिवार(1 अक्टूबर) को जम्मू कश्मीर में सेना के उत्तरी कमान का दौरा करने की उम्मीद है। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में किए गए लक्षित हमलों (सर्जिकल स्ट्राइक) के बाद सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  बिहार में बाढ़ से अब तक 514 लोगों की मौत

रक्षा सूत्रों ने बताया कि जनरल सिंह के शनिवार सुबह उधमपुर स्थित उत्तरी कमान मुख्यालय पहुंचने और दोपहर बाद रवाना होने की उम्मीद है। उनके द्वारा राज्य में सुरक्षा और सीमा पर मौजूद स्थिति की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  बार डांसर की हत्या कर पति ने सूटकेस में छिपाई लाश, पुलिस ने कसा शिकंजा

मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में उरी हमले को लेकर भारत ने 29 सितंबर को बड़ा ऐक्शन लिया था। भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल को पार कर सीमा के नजदीक आतंकियों के 7 ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके 40 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  सेना प्रमुख बोले- पाक गोलाबारी और जलवायु परिवर्तन से कश्मीर में हो रहा हिमस्खलन