‘गैंगस्टर नहीं मिलती तो कर लेती एडल्ट फिल्मों से शुरुआत’: कंगना रनौत

0
कंगना रनौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हमेशा अपनी बोल्ड बयानबाजी के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर एक बयान से बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होने अपने करियर के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि फिल्मों में स्थापित होने से पहले उन्हें कई अडल्ट फिल्मों के ऑफर मिले थे। जिसके उन्होंने फोटो शूट तक करा लिया था।

इसे भी पढ़िए :  अब देशभर में सलमान खान खोलेंगे सिनेमा हॉल

 

कंगना ने 2006 में फिल्म गैंग्स्टर से बॉलीवुड में कदम रखा था। कंगना को अगर इस फिल्म का ऑफर नहीं मिला होता तो वो एडल्ट फिल्म को साईन करने जा रहीं थी। यह खुलासा खुद कंगना ने एक टीवी शो पर किया।

 

कंगना ने बताया उस दौरान वो किसी भी तरह का रोल करने के लिए तैयार थी और हर ऑफर को स्वीकार कर लेती थी। कोई फिल्म नहीं मिली थी तो खुद को स्थापित करने के लिए उस ऑफर को हॉ कह दिया।

इसे भी पढ़िए :  तेलगु एक्टर रवि तेजा से एसआईटी ने की पूछताछ

 

एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया, “फिर मैंने एक फोटोशूट किया और इसके लिए उन्होंने जो कपड़े दिए वह बिल्कुल ट्रांसपैरंट था। उसे पहनना न के बराबर था। फिर लगा कि यह गलत है, मैं इस फिल्म से शुरुआत नहीं कर सकती।” कंगना ने बताया कि वह उस फिल्म को छोड़ चुकी थीं, जिस वजह से प्रड्यूसर उनपर काफी भड़के हुए थे। कंगना ने बताया कि तब वह केवल 17-18 साल की थीं।

इसे भी पढ़िए :  लैक्मे फैशन वीक: कंगना रनौत ने बिखेरा जलवा

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse