अनुराग ठाकुर बोल- सुप्रीम कोर्ट को लगता है कि BCCI को रिटायर्ड जज चला सकते हैं तो मेरी शुभकामनाएं

0
अनुराग ठाकुर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीसीसीआई के बर्खास्त अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ठाकुर ने इशारों-इशारों में लोढ़ा पैनल पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के जज ऐसा सोचते हैं कि बीसीसीआई रिटायर्ड जजों के अंडर बेहतर काम करेगी तो मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

इसे भी पढ़िए :  लंदन ओलंपिक: कांस्य की जगह रजत पदक मिलेगा पहलवान योगेश्वर दत्त को

टि्वटर पर जारी विडियो संदेश में ठाकुर ने कहा कि मुझे भारतीय क्रिकेट की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्ष भारतीय क्रिकेट में प्रशासनिक रूप से काफी अच्छे रहे हैं। इसके साथ ही इस समय के दौरान भारतीय क्रिकेट का काफी विकास भी हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  एयरसेल-मैक्सिस केस: ED ने मारन बंधुओं को बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

ठाकुर ने कहा कि बीसीसीआई भारत का सर्वश्रेष्ठ खेल संगठन है। उन्होंने कहा कि भारत के पास खेल के सर्वश्रेष्ठ संसाधन मौजूद हैं, जिन्हें राज्य संगठनों ने बीसीसीआई की मदद से तैयार किया है। भारत के पास दुनिया में सबसे ज्यादा क्वॉलिटी प्लेयर्स हैं।

इसे भी पढ़िए :  इस खिलाड़ी ने कैंसर पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए बेच दिया ओलंपिक में जीता मेडल

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह निजी लड़ाई नहीं थी बल्कि वह खेल संगठन की स्वायत्तता के लिए लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं जैसाकि हर भारतीय नागरिक को करना चाहिए।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse