गूगल प्ले स्टोर पर BHIM बना भारत का सबसे लोकप्रिय ऐप

0
BHIM

भारत सरकार का ऑनलाइन पेमेंट ऐप BHIM (Bharat Interface for Mobile) लॉन्च होने के चंद दिनों के अंदर ही भारत में सबसे पॉप्युलर ऐंड्रॉयड ऐप बन गया है। यह भारत में गूगल प्ले स्टोर के चार्ट पर 4.1 की रेटिंग के साथ टॉप पर बना हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: SC ने लगाई सरकार को फटकार, पूछा 31 मार्च तक पुराने नोट जमा करने का मौका क्यों नहीं दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐप को पिछले हफ्ते 30 दिसंबर को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया था। यह ऐप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित है। खास बात यह है कि सभी बैंकों और फाइनैंशल इंस्टिट्यूशंस के लिए यह कॉमन है।

इसे भी पढ़िए :  सोनू निगम ने अजान की आवाज को बताया 'खुलेआम गुंडागर्दी', सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद

इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी नहीं है। इसकी मदद से लोग अपने मोबाइल को बैंक अकाउंट से लिंक करके पैसे रिसीव और सेंड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  गूगल प्ले स्टोर की 400 एप्स पर वायरस अटैक, न करें एप डाउनलोड

BHIM ऐप में आधार पर बेस्ड पेमेंट्स का ऑप्शन आने वाले कुछ दिनों में ऐड किया जा सकता है। यह अपग्रेडेड USSD (Unstructured Supplementary Service Data) प्लैटफॉर्म के जरिए फीचर फोन पर भी काम करेगा।