सीरियाई विद्रोहियों ने दी धमकी, कहा ‘शांति बनाए रखे वर्ना नहीं करेंगे बातचीत’

0
Syrian revolters warns Russia
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सीरियाई विद्रोही गुटों ने कहा है कि वे रूस की कोशिश से होनेवाली शांति वार्ता की तैयारियों पर होनेवाली चर्चा में शामिल नहीं होंगे। यह शांति वार्ता इस महीने कज़ाकिस्तान के अस्ताना में होनी है। विद्रोही गुटों ने सीरिया सरकार पर चार दिन पुराने संघर्ष-विराम को तोड़न का आरोप लगाया। उन्होंने एक बयान में कहा है कि विद्रोही इस समझौते का सख़्ती से पालन कर रहे थे, मगर सीरिया सरकार और उनके ईरान समर्थित सहयोगियों ने संघर्ष विराम का ‘कई बार और बड़े पैमाने पर उल्लंघन’ किया है। गुटों का आरोप है कि “ये उल्लंघन जारी है। इसलिए हम अस्ताना वार्ता से जुड़ी सभी बातचीत से दूर रहेंगे।” आपको बता दें कि तुर्की और रूस पिछले गुरुवार से जारी संघर्ष-विराम समझौते की मध्यस्थता कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुलभ इंटरनेशनल का ऐलान, अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर भारत में बनेगा 'ट्रंप गांव'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse