जयललिता की मौत की नहीं होगी CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता जे जयललिता की मौत की सीबीआई जांच वाली याचिका को खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि हम इस मामले की सुनवाई नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि इस तरह का एक मामला पहले ही मद्रास हाई कोर्ट में लंबित है। याचिकाओं को खारिज किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  तेजी से बढ़ती हुई आय पर सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों और विधायकों से पूछा ये सवाल

यह याचिका अन्नाद्रमुक से निष्कासित राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा सहित कुछ अन्य लोगों की ओर से दायर की गई थी। गौर हो कि शशिकला पुष्पा ने अपनी याचिका में जयललिता की मौत को ‘संदिग्ध’ बताया था।

इसे भी पढ़िए :  इतिहास में पहली बार: SC ने जस्टिस कर्णन को सुनाई सज़ा, तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश

शशिकला ने अपने याचिका में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि जयललिता की बीमारी से लेकर मौत तक सब कुछ पर्दे में रखा गया। उन्होंने कहा यह भी कहा था कि जयललिता के शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह पहले ही मर चुकी थीं और जनता से सब कुछ छिपाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अगर आपके पास अभी भी है कालाधन तो हो जाइये सावधान, क्योंकि सरकार लाने वाली है ‘ऑपरेशन क्लीन मनी पार्ट-2’ !