पीएमओ के सामने लगे ‘मोदी हटाओ देश बचाओ के नारे’, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

0
सुदीप बंदोपाध्याय
Photo source- ANI
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद से ही टीएमसी का पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। पार्टी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी और टीएमसी में खटास बढ़ गई है। गुरुवार को  दिल्ली में टीएमसी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान टीएमसी ने पीएमओ के बाहर ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए। बाद में पुलिस ने टीएमसी नेताओं को अपनी हिरासत में ले लिया। टीएमसी नेता सौगत रॉय ने मीडिया से कहा, ‘हम पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले और टीएमसी पार्टी के लिए राजनीतिक बदले की भावना के खिलाफ प्रदर्शन के लिए हम लोग इकट्ठे हुए थे। हमें इसकी कोई चिंता नहीं कि भाजपा क्या कहती है। हमारा विरोध-प्रदर्शन चलता रहेगा।’

इसे भी पढ़िए :  BSF कैंप के पास रहने वाले लोगों का दावा: आधे दामों पर हमें राशन और ईंधन बेचते हैं BSF अधिकारी

केंद्र पर राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाते हुए रॉय ने पहले कहा था कि पार्टी भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और सीबीआई की धमकियों और कार्रवाई से नहीं झुकेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रदर्शन यह दिखाता है कि हम लोग केंद्र सरकार और सीबीआई की धमकियों और कार्रवाई के आगे नहीं झुके।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: एशिया के सबसे बड़े मछली बाजार में व्यापारियों का बुरा हाल। कभी होती थी लाखों की खरीद-फरोख्त, आज चंद रुपयों के लिए तरस रहे लोग। देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse