जयललिता की मौत की नहीं होगी CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता जे जयललिता की मौत की सीबीआई जांच वाली याचिका को खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि हम इस मामले की सुनवाई नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि इस तरह का एक मामला पहले ही मद्रास हाई कोर्ट में लंबित है। याचिकाओं को खारिज किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने किया नाशरी सुरंग का उद्घाटन, गाड़ी में बैठ कर जायजा भी लिया

यह याचिका अन्नाद्रमुक से निष्कासित राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा सहित कुछ अन्य लोगों की ओर से दायर की गई थी। गौर हो कि शशिकला पुष्पा ने अपनी याचिका में जयललिता की मौत को ‘संदिग्ध’ बताया था।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व 6 जजों की नियुक्ति पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक, कहा- आईबी ने दी है खराब रिपोर्ट

शशिकला ने अपने याचिका में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि जयललिता की बीमारी से लेकर मौत तक सब कुछ पर्दे में रखा गया। उन्होंने कहा यह भी कहा था कि जयललिता के शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह पहले ही मर चुकी थीं और जनता से सब कुछ छिपाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला ने जयललिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए SC कोर्ट में डाली याचिका