इराकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के 250 आतंकियों को मार गिराया

0
इराक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: इराक में सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इराक के मोसुल शहर को आतंकियों से आजाद कराने के मिशन के दौरान इराकी सेना ने 250 आंतकियों को मार गिराया है।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस अगली पीढ़ी के लड़ाकों को प्रशिक्षित कर रहा :रिपोर्ट

इराक की रेपिड एक्शन फोर्स के कमांडर ने बुधवार को बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान मोसुल को स्वतंत्र कराने के अभियान में इराक़ी बलों ने आइएस के 250 आतंकियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि इराक़ी बलों ने इसी तरह आतंकियों के तीन ड्रोन विमानों को, जो सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाना चाहते थे, मार गिराया।

इसे भी पढ़िए :  इराक जाकर ISIS में शामिल हुए मुंबई के अमन तांडेल की मौत, वीडियो के जरिये दी थी भारत हमले की धमकी

कमांडर ने आगे कहा कि इराकी बल अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए उत्तरी मोसुल के अलइंतेसार क्षेत्र में पहुंच गए हैं और यहां से आतकियों को पूरी तरह खदेड़ दिया गया है। इराक़ी बलों ने इसी तरह उत्तरी मूसिल के वहदा क्षेत्र को भी इस्लामिक स्टेट के चंगुल से मुक्त करा लिया है।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस ने जारी किया नया बर्बर वीडियो, तुर्की के सैनिकों को जिंदा जलाया, देखें वीडियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse