लादेन का बेटा हमजा ग्लोबल आतंकी घोषित, अमेरिका में आतंकियों की ब्लैक लिस्ट में नाम दर्ज

0
लादेन

अमेरीका ने चरमपंथी संगठन अल क़ायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन के बेटे हमज़ा को चरमपंथी रोधी ब्लैक लिस्ट में डाला है। हमज़ा ओसामा बिन लादेन का सबसे छोटा बेटा है। अमेरीकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमज़ा बिन लादेन अल क़ायदा में काफ़ी सक्रिय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ वो अपने पिता ओसामा बिन लादेन के बताए जिहाद के रास्ते पर चलने की प्रतिबद्धता एक ऑडियो टेप के ज़रिए ये जता चुका है। साथ ही 2001 में आई एक वीडियो रिकॉर्डिंग में हमज़ा बिन लादेन नज़र आया था।

इसे भी पढ़िए :  टैक्सास में गर्म हवा का गुब्बारा दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोगों की मौत

विदेश विभाग ने हमजा बिन लादेन को ‘विशेष रूप से नामित अंतरराष्ट्रीय आतंकी’ की सूची में डालने का आदेश दिया है। इसका अर्थ है कि अमेरिकी नागरिकों का उसके साथ किसी भी तरह से संबंध रखना प्रतिबंधित है। साथ ही अमेरिकी क्षेत्र में उसकी हर संपत्ति जब्त होगी।

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद ने फिर उगला भारत के खिलाफ ज़हर

विदेश विभाग ने कहा, 9 जुलाई 2016 में हमजा ने एक ऑडियो टेप जारी कर अमेरिका से ओसामा की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी। उसने अमेरिका में और दुनिया के हिस्से में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही उसने सऊदी अरब की जनजातियों को संगठित होकर यमन में लड़ रहे अलकायदा का साथ देने की अपील की थी।

पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर नेवी सील के छापे में मिले दस्तावेजों के अनुसार, हमजा ने सऊदी अरब में जन्मे अलकायदा सरगना को खुद को प्रशिक्षित करने के लिए पत्र लिखा था। पत्रों की जांच करने वाले सीआइए के एक विश्लेषक ने बताया कि यह पत्र जुलाई 2009 में लिखा गया था। उस समय हमजा और ओसामा ने एक-दूसरे को आठ वर्षो से नहीं देखा था।

इसे भी पढ़िए :  पाक राष्ट्रपति ने नहीं देखा कभी स्कूल का मुंह