साक्षी महाराज के फिर बिगड़े बोल, कहा- जनसंख्या के लिए हिंदू नहीं, ‘4 बीवी-40 बच्चे’ वाले जिम्मेदार  

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। सत्‍ता के सपनों ने सभी नेताओं के बोली को बेलगाम कर दिया है। इस बीच अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए इशारों इशारों में मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार ठहराकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में चित हो गया चीन

दरअसल, यूपी के मेरठ में एक मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि देश की आबादी हिंदू नहीं, बल्कि चार पत्नियां और 40 बच्चों वाले लोगों की वजह से बढ़ रही है।

हालांकि, साक्षी महाराज ने अपने संबोधन में किसी एक समुदाय का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका सीधा निशाना मुस्लिमों से जोड़कर ही देखा जा रहा है। भाजपा सांसद ने सरकार से जल्द से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड(यूसीसी) को लागू करने की भी मांग की।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के दावों पर गांव वालों ने दागे सवाल, कहा- इसमें नहीं है सच्चाई

अपने भाषण के बाद एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया है और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग के नोटिस का भी सामना करने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले का असर दिखेगा आलू टमाटर के दामों पर

आगे पढ़ें, विपक्ष ने जताया विरोध

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse