दिल्ली से दो आतंकी गिरफ़्तार, पढ़िए क्या थी इनकी प्लानिंग

0
गिरफ्तार
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यमुनापार के मयूर विहार इलाके से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मणिपुरी संगठन केसीपी के कमांडर इन चीफ खोपरा रंजीत अकादमी रानी को एक महिला के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पुलिस ने दबोचा। माना जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी राजधानी दिल्ली मे गड़बड़ी फैलाने की फिराक में थे।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मेट्रो: सीट के लिए गुस्साई विदेशी महिला ने कपड़े उतार कर दी लड़ने की चेतावनी

हालांकि मामले की जांच में जुटी स्पेशल सेल की टीम का कहना है कि अभी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही इनके दिल्ली आने की वजह का खुलासा हो पाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई आईबी द्वारा हाल ही मे जारी किए गए अलर्ट के मद्देनजर किया है। दरअसल आईबी ने दिल्ली में हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया था।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के पक्ष में उतरे राम गोपाल यादव, कहा मुलायम से हुई गलती

अलर्ट के मुताबिक, आतंकी अपने शरीर या फिर जानवरों के शरीर के अंदर विस्फोटक डालकर एयरपोर्ट पर हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को यह भी अलर्ट किया था कि आतंकी परफ्यूम की बोतल या कम्प्यूटर के प्रिंटर और काट्रेज के अंदर भी विस्फोटक छुपा कर हमला कर सकते हैं। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने हेलीकॉप्टर, माइक्रो लाइट प्लेन या फिर रिमोट कंट्रोल ड्रोन के जरिये भी आतंकी हमले की आशंका जताई।

इसे भी पढ़िए :  बाड़मेर में अभ्यास के दौरान मिग-21 फाइटर प्लेन क्रैश, बाल बाल बचे पायलट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse