पुरानी डीजल गाड़ियों पर बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार

0
केंद्र सरकार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर बैन लगाने के खिलाफ केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। केंद्र की मांग है कि 10 नहीं बल्कि 15 साल पुरानी गाड़ियों पर पाबंदी लगाई जाए और ये रोक पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों पर भी लागू हो।

इसे भी पढ़िए :  पंडितों पर छापे से भड़की शिवसेना, कहा- 'क्या काला पैसा सिर्फ हिंदुओं के पास है, देश में मुस्लिम और ईसाई भी हैं'

हालांकि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार को लापरवाही भरे रवैये के लिए फटकार भी लगाई। दरअसल केंद्र ने अपनी अपील में सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश को अटैच नहीं किया था।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा ने कहा, मीडिया को अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए

गौरतलब है कि कई महीनों पहले एनजीटी ने राजधानी में चलने वाली दस साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के मामले में सख्ती बरतते हुए अपने आदेश में एनजीटी ने दिल्ली आरटीओ से कहा था कि वह दस साल पुराने डीलज वाहनों का पंजीकरण फौरन रद्द करें और ऐसे वाहनों की सूची दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को सौंपे ताकि वह इस मामले में उचित कार्रवाई कर सकें।

इसे भी पढ़िए :  मोदी को मिला मनमोहन का साथ, जीएसटी बिल राज्यसभा में पास