14 साल के बच्चे ने की 5 करोड़ की डील

0
14 साल
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अहमदाबाद : गुरुवार को वाइब्रेंट गुजरात समिट में 14 साल का एक किशोर चर्चा का विषय बना। आंखों पर ऐनक और नीले रंग के सूट में स्मार्ट लग रहे हर्षवर्धन जाला ने एक ड्रोन का डिजाइन किया है, जिसके प्रॉडक्शन के लिए उन्होंने सरकार के साथ 5 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि ही वह चीज थी, जो वह चर्चा में रहे।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: ...कहीं चंद रुपयों के लिए लाइनों में दम तोड़ते लोग, तो कहीं महफिल में उड़ते 2000 के नए नोट

हर्षवर्धन ने गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ ऐसे ड्रोन तैयार करने के लिए करार किया है जिसकी मदद से युद्ध के मैदानों में लगे लैंड माइंस का पता लगाया जा सकेगा और ड्रोन की मदद से ही उनको निष्क्रिय भी किया जा सकेगा। 10वीं के छात्र हर्षवर्धन उम्र के उस पड़ाव में अपने बिजनस प्लान पर काम कर रहे हैं और ड्रोन का तीन नमूना बनाया है, जब उनकी उम्र के बच्चे बोर्ड एग्जाम को लेकर चिंतित हैं।

इसे भी पढ़िए :  गुड़गांव में बढ़ रहा चिकनगुनिया का प्रकोप, अब तक 80 संदिग्ध मामले

हर्षवर्धन ने बताया कि उन्होंने लैंडमाइन का पता लगाने वाले ड्रोन के नमूने पर 2016 में ही काम शुरू कर दिया था और बिजनस प्लान भी बनाया था। उनको यह ड्रोन बनाने का आइडिया कैसे आया, इस बारे में हर्षवर्धन ने बताया, ‘यह आइडिया उस समय आया जब मैं टेलिविजन देख रहा था और पता चला कि हाथ से लैंडमाइन को निष्क्रिय करते वक्त बड़ी संख्या में सैनिक जख्मी होकर दम तोड़ देते हैं।’ उन्होंने अब तक ड्रोन के नमूने पर करीब 5 लाख रुपये खर्च किया है। पहले दो ड्रोन के लिए उनके अभिभावक ने करीब 2 लाख रुपये खर्च किया जबकि तीसरे नमूने के लिए राज्य सरकार की ओर से 3 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश यादव की तरफदारी में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, जताई हमदर्दी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse