फिलीपीन्स के राष्ट्रपति का अजीब आदेश- ‘आतंकियों के साथ बंधकों को भी बम से उड़ा दो’

0
फिलीपीन्स
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मनीला : फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते ने देश के सैनिकों को अजीबोगरीब आदेश दिया है। दुतर्ते ने कहा है कि अगर आतंकवादियों ने लोगों को बंधक बना रखा है और वे बंधकों को लेकर भागते हैं तो उनके साथ-साथ बंधकों को भी बम से उड़ा दिया जाए। साथ ही उन्होंने ऐसे भी संकेत दिए हैं कि वह देश में मार्शल लॉ लागू कर सकते हैं। दुतर्ते ने कहा कि अगर देश में ड्रग की समस्या काफी बड़ी हो जाती है तो वह ऐसा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चीन का सड़क बनाना गलत : एसोसिएट डीन शेन डिंगली

दुतर्ते ने कहा, ‘मैंने सैनिकों को आदेश दिया है कि उन आतंकवादियों को बम से उड़ा दिया जाए जो अपने बंधकों के साथ भाग रहे हों। ऐसा करने का मकसद समुद्र में हाल में बढ़ीं किडनैपिंग की घटनाओं पर लगाम लगाना है।’ दुतर्ते ने कहा कि इस तरह के हमलों में आम नागरिकों की मौत बहुत बड़ी क्षति है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई हमले में इस्तेमाल की गई नाव की जांच करेगा पाक आयोग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse