मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करे संयुक्त राष्ट्र: फ्रांस   

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत आतंकवाद पर भारत को फ्रांस का समर्थन मिला है। चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव को रोकने के कुछ दिनों बाद फ्रांस ने जैश ए मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की वकालत की है। फ्रांस ने रविवार(15 जनवरी) को कहा कि इस तरह की पहल के ‘पक्ष में काफी मजबूत तर्क’ हैं।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलिया और चीन में जंग के आसार, चीनी मीडिया ने धमकाया- तुम्हारी औकात क्या है?

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां मार्क अयराल्ट ने चीन का नाम लिए बगैर कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिबद्धता हर जगह एक जैसी होनी चाहिए। आपको बता दे कि वह चार दिनों के भारत दौरे पर आए थे।उन्होंने कहा कि अजहर के संगठन जैश ए मोहम्मद को ‘आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया जा चुका है, इसलिए भारत की आग्रह के मुताबिक इसके प्रमुख को सूची में शामिल करने को लेकर मजबूत तर्क हैं।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद 2,000 करोड़ के कालेधन का हुआ खुलासा

उन्होंने कहा कि इसलिए फ्रांस ने न केवल समर्थन दिया, बल्कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत के आग्रह को लेकर आवाज भी उठाई। गौरतलब है कि भारत ने गत वर्ष फरवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की 15 सदस्यीय 1267 मंजूरी समिति में अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव रखा था।

इसे भी पढ़िए :  भारत को करारा झटका, पाकिस्तान से सहयोग बढ़ाएगा रूस, पुतिन ने नवाज को किया वादा

जिसके बाद पाकिस्तान के समर्थन में चीन ने दो बार भारत के प्रस्ताव को ‘तकनीकी तौर पर स्थगित’ करा दिया और अंतत: पिछले वर्ष 30 दिसंबर को इस पर रोक लगवा दिया। आपको बता दे कि आतंकी मसूद अजहर को पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमले का सरगना होने के लिए यह मांग की गई थी।