सुप्रीम कोर्ट ने दी 24 हफ्ते की गर्भवती महिला को गर्भपात कराने की इजाजत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार(16 जनवरी) को मेडिकल कारणों से 24 हफ्ते की गर्भवती एक महिला को गर्भपात की इजाजत दे दी। कोर्ट ने मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला दिया है, जिसमें बताया गया है कि भ्रूण के सिर विकसित नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़िए :  SC नें कहा- स्कूलों में जबरन योग नही करवाया जा सकता

न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने यह फैसला मुंबई की 23 वर्षीय गर्भवती महिला की उस याचिका पर सुनाई, जिसमें उसने महज 24 हफ्ते पर गर्भपात कराने की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने कहा कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से साफ है कि बच्चे के बचने की उम्मीद नहीं है और महिला की जान को बचाने के लिए गर्भपात किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग ने दिया ईवीएम का डेमो, 3 जून से दलों को मिलेगा EVM से छेड़छाड़ साबित करने का मौका

हॉस्पिटल में महिला की जांच करने वाले मेडिकल बोर्ड ने कहा कि गभार्वस्था पूरी होने देने से मां के जीवन को खतरा हो सकता है। क्योंकि गर्भवती होने के 21 हफ्ते के बाद महिला की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि भ्रूण के सिर का हिस्सा नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  ममता नें उठाया पीएम पर सवाल, कहा- पहले अपने बैंक अकाउंट की डिटेल क्‍यों नहीं देते