न्यूक्लियर डील पर मुहर लगाकर, पीएम मोदी ने जापान में उठाया हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का लुत्फ

0
जापान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और जापान के बीच सिविल न्यूक्लियर डील और अन्य नौ समझौतों पर हस्ताक्षर कर पीएम मोदी ने देश के इतिहास में एक नया अध्याय रच दिया। जिसके बाद भारत और जापान के बीच दि्वपक्षीय बातचीत के लिए यहां पहुंचे पीएम मोदी ने शनिवार को बुलेट ट्रेन की सवारी की। वो जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ तोक्यो स्टेशन पर शीनकानसेन बुलेट ट्रेन पर सवार हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपने अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा कीं। आपको बता दें कि इस बुलेट ट्रेन की रफ्तार 240 किमी प्रति घंटे से 320 किमी प्रति घंटे के बीच है।

इसे भी पढ़िए :  NSA डोभाल ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी को शर्मिंदा होने से बचाया

पीएम मोदी और आबे दोनों कोबे में कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज फैसिलिटी का भी दौरा करेंगे, जहां उच्च गति के रेल पहिए तैयार किए जाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी की 120 कमजोर कड़ी जो 2019 में पड़ सकता है भारी, पार्टी ने शुरू की तैयारी

मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेलवे में भी समान प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। शनिवार को तीन दिवसीय द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन है। मोदी का पिछले दो वर्षो में जापान का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे से भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी मिली है। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री के शिंजो अबे की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशो के बीच परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल पर सहमति बनी है।

इसे भी पढ़िए :  ओम पुरी की मौत पर गहराया रहस्य: दूसरी पत्नी की भूमिका पर शक, पहली पत्नी से करने वाले थे शादी

अगले स्लाइड में तस्वीरों में देखें -जापान की हाईस्पीड ट्रेन में सफर करते पीएम मोदी 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse