पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बिहार को 500 करोड़ रुपए की सहायता राशी देने की घोषणा

0
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बिहार को 500 करोड़ रुपए की सहायता राशी देने की घोषणा

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को 500 करोड़ रुपए की सहायता राशी देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने बिहार के कई बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे किया। हवाई सर्वे के बाद पूर्णिया के गेस्ट हाउस में पीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और राज्य सरकार के विभागों के सचिव के साथ बैठक की। इस बैठक में बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री को बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। बैठक के बाद पीएम ने बिहार को 500 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर और फंड देने की भी बात कही। साथ ही, पीएम ने बाढ़ से मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपए की मुआवजा देने का भी फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए रामलीला की शुरूआत कब और कहां से हुई

बिहार में अब तक बाढ़ से 418 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले 87 मौतें अररिया में हुई है। अभी भी 19 जिलों के 186 प्रखंड बाढ़ की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में 5.5 लाख नई आबादी चपेट में आ गई।

इसे भी पढ़िए :  भगवंत मान ने अपनी रैली से मीडिया को भगाया, आखिर क्यों ?

बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सेना के जवान राहत बचाव अभियान में लगे हुए है। तीनों बलों की 51 टीम के 2248 जवान और 280 मोटरबोट के माध्यम से राहत अभियान में लगे हुए है।

इसे भी पढ़िए :  हैरान करने वाली खबर, बिहार के मेडिकल कॉलेज में बेचे जा रहे हैं मानव कंकाल

Click here to read more>>
Source: nbt