पाकिस्तान ने दी चेतावनी, भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का देंगे मुंहतोड़ जवाब

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने देश पर लक्षित हमलों की स्थिति में गंभीर परिणामों की सोमवार (16 जनवरी) को चेतावनी दी। मंत्री ने यह भी दावा किया कि भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत की प्रक्रिया जारी नहीं रखना चाहता है और साथ ही तनाव नहीं घटाना चाहता।

जियो टीवी के अनुसार सीनेट सत्र के दौरान अपने जोरदार भाषण में आसिफ ने कहा, ‘अगर भारत लक्षित हमले करना चाहता है तो इस तरह का जवाब दिया जाएगा कि देश इसका सपना भी नहीं देखेगा।

इसे भी पढ़िए :  अफगानी शरणार्थियों पर पाकिस्तान सख्त, 6 महीने की दी डेडलाइन

भाषा की खबर के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि उनके बल भारत द्वारा किए जाने वाले किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  पति के अफेयर्स से परेशान हैं तो अपनाइये ये चाइनीज तरीका

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने जनरल बाजवा को उद्धृत करते हुए कहा था, ‘पाकिस्तान के सशस्त्र बल भारत की तरफ से किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

गफूर ने यह भी ट्वीट किया कि जनरल बाजवा ने कथित लक्षित हमले और उसकी संभावित पुनरावृत्ति के बारे में भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के निरर्थक दावे को खारिज कर दिया। भारत का कहना है कि उसके बलों ने पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लक्षित हमले किए थे। उसमें आतंकवादियों और उनके प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  मानवाधिकार उल्लंघन की जांच के लिए कश्मीर और पीओके में टीम को जाने की अनुमति दे भारत पाक: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख