शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, RBI में गूंगे-बहरे गवर्नर को नियुक्त कर देश की अर्थव्यवस्था को कर दिया है अस्त-वस्त

0
शिवसेना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक बार फिर शिवसेना ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपने मुखपत्र ‘सामना’ में जमकर हमला बोला। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने एक संपादकीय के जरिये मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने नोटबंदी का अणु बम फेंककर हिंदुस्तानी अर्थव्यवस्था को हिरोशिमा, नागासाकी बना डाला है।

इसे भी पढ़िए :  UGC ने जारी की नई लिस्ट, इन फर्जी कॉलेजों से बच कर रहना

‘सामना’ में आगे उद्योग जगत के एसोचैम नामक संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि नोटबंदी के बाद से अब तक देश में 40 लाख लोगों की नौकरियां चली गईं तथा आगे कई और लोगों को नौकरी गंवानी पड़ सकती है। मोदी आज किसी की भी सुनने की स्थिती में नहीं है। उन्होंने आरबीआई गवर्नर की भी नहीं सुनी।

इसे भी पढ़िए :  IIT में अब गैर-आवासीय छात्रों को भी मिलेगा प्रवेश

संपादकीय में आगे आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा गया है कि मंत्रीमंडल मे जिस तरह गूंगे-बहरे तोते बिठाए गए हैं, आरबीआई में भी उसी तरह का गवर्नर नियुक्त कर देश की अर्थव्यवस्था को अस्त-वस्त कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया की हालत स्थिर, अस्पताल में रखी जा रही है उनकी सेहत पर नजर : कांग्रेस

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse