सोनिया की हालत स्थिर, अस्पताल में रखी जा रही है उनकी सेहत पर नजर : कांग्रेस

0

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत ‘स्थिर’ है और वह आर्मी रिसर्च एवं रेफरल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में हैं। सोनिया को मंगलवार देर रात तेज बुखार के चलते यहां भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़िए :  जानिए- सउदी अरब जाने वाले 87 फीसदी भारतीय क्यों परेशान हैं ?

अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी की सेहत के संबंध में कोई जानकारी अभी जारी नहीं की गई है लेकिन कांग्रेस ने कहा है कि चिकित्सकीय देखरेख में उनकी हालत सुधर रही है।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया कल (मंगलवार) आधी रात के करीब दिल्ली लौट आई थीं। उन्हें बीमार होने की वजह से वाराणसी में आठ किलोमीटर का रोडशो बीच में ही छोड़ना पड़ा था।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस में कई बड़े फेरबदल की तैयारी, दिग्विजय की गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से छुट्टी

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मीडिया सेल के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बयान में कहा, ‘‘कल ही उन्होंने कहा था कि वह जनता से मिलने के लिए और ‘‘काशी विश्वनाथ जी के ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन करने के लिए’’ वाराणसी लौटकर आएंगी। लौटने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकीय देखरेख में उनकी हालत सुधर रही है।’’

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: आम सहमति बनाने की कोशिश, सोनिया गांधी से मिले बीजेपी नेता