बीजेपी नेता का विवादित ट्वीट, ‘मियां आजम की बेटी और बीवी से गैंगरेप हो जाए तब आंख खुलेंगी’

0

बीजेपी प्रवक्ता आईपी सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान पर विवादित ट्वीट किया है। आईपी ने ट्वीट किया है कि ‘मियां आजम खान की बेटी और बीवी से गैंगरेप हो जाए तब आजम की आंख खुलेंगी। बुलंदशहर हाईवे पर 12 साल की बेटी मां के साथ गैंगरेप पर ओछी बात कही।‘

इसे भी पढ़िए :  जवाहर बाग हिंसा: SP, SHO हत्या मामले में 104 के खिलाफ आरोप पत्र दायर

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने रामपुर में कहा था कि हमें इस तरह के संज्ञान लेना चाहिए कि कहीं कोई विपक्षी विचारधारा जो सत्ता में आना चाहती है, सरकार को बदनाम करने के लिए कोई कुकर्म तो नहीं कर रही है? कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और विपक्ष सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है। बुलंदशहर में 29 जुलाई की रात मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हु। इसके पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है। सत्ता की लोभी कई पार्टियां किसी भी हद तक जा सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  ममता को 'बाल पकड़कर घसीटने' वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का माफी नामा