भ्रष्टाचार के आरोप पर बोले आजम- दोषी पाए जाने पर फांसी चढ़ा देना

0
आजम खान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि उन पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस मामले में आजम खान खुद सामने आए और आरोपों को लेकर पलटवार किया है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने मोदी पर लगाया बहुत बड़ा इल्जाम, अब क्या जवाब देंगे पीएम?

आजम खान ने कहा कि उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप झूठे हैं। वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। अगर आरोप सच निकले और वो दोषी पाए जाते हैं तो फांसी चढ़ने के लिए भी तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट के फटकार के बाद बिना शर्त माफी मांगने को तैयार आजम खान

आजम खान ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार में एक मात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा और शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद पर भी निशाना साधा है। आजम ने उनको आधुनिक जमाने का मीर जाफर करार दिया है। आजम खान ने वक्फ बोर्ड में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग करते हुए यहां तक कह दिया अगर वो दोषी पाएं जाते हैं फांसी चढ़ने को भी तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान हैं बदतमीज़: हरिनारायण राजभर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse