बसपा छोड़ बीजेपी में गए स्वामी प्रसाद मौर्या की फजीहत: अमित शाह ने किया किनारा, माया ने भी झाड़ा पल्ला

0
मौर्या
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मिशन 2017 के तहत उत्तरप्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी खूब पसीना बहा रही है। उधर बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या को बीजेपी में शामिल कराने के बाद… अचानक पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया है। खबर है कि मौर्या को बसपा से तोड़ने के लिए लिए बीजेपी ने उन्हें लॉलीपोप दिया था। लेकिन अब उनसे मुंह मोड़ा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी एजेंट के कहने पर बेहोश हुए थे कपिल मिश्रा! सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा मजाक, देखें वीडियो

ऐेसे में अब मौर्या  बीएसपी में दोबारा वापिस जाना चाहते हैं तो बहनजी ने उनसे मिलने से ही इनकार कर दिया है। कभी मायावती को अपनी मुंहबोली बहन बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने जब बीएसपी छोड़ी थी तो बसपा सुप्रीमो पर नोट के बदल टिकट बांटने के गंभीर आरोप लगाए थे। जिससे मायावती के पद और प्रतिष्ठा को भारी ठेस पहुंची थी। ऐसे में जायज है कि मायावती अब कभी उन्हें पार्टी में शामिल करना नहीं चाहेंगी।

इसे भी पढ़िए :  तालिबान ने फिर किया अफगानिस्तान में हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत

सूत्रों के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्या ने मायावती के स्टाफ के जरिये मैसेज भी बहनजी को भेजा था, लेकिन बहनजी ने उनसे मिलने से साफ इनकार कर दिया। बताया जाता है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब उनसे मिलना ही नहीं चाहते। जबकि बसपा को यूपी में कमजोर करने के इरादे से पहले शाह ने उनसे 30 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए टिकट देने का वादा किया था, लेकिन टिकट देना तो दूर अब वह उनसे मिल भी नहीं रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  थर्ड जेंडर पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, सिर्फ ट्रांसजेंडर को माना थर्ड जेंडर

अगले स्लाइड में पढ़ें- बसपा और बीजेपी से ठुकराए गए स्वामी प्रसाद मौर्या का अगला कदम क्या होगा?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse