IND VS ENG : धोनी ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

0
धोनी

कटक :कटक में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के दूसरे मैच में युवराज के बाद धोनी ने भी शतक जड़ा है। इस शतक के साथ ही धोनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करा लिया। धोनी एकदिनी मैचों में 200 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  पवार ने MCA अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पढ़िए क्यों?

इससे पहले 2011 में भारत को आईसीसी वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने एक बार फिर टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी की । इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नकाम रहने वाले युवराज सिंह ने कटक में शानदार शतक लगाया। यह उनके करियर का 14वां शतक है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर उन्होंने बेहतरीन पार्टनरशिप की। दोनों चौथे विकेट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी कर चुके हैं। युवराज और धोनी की यह जोड़ी पुराने रंग में नजर आ रही है।

इसे भी पढ़िए :  कुंबले के लिए टीम इंडिया फर्स्ट