पिछले साल एचआईवी के भारत में 1.96 लाख नए मामले सामने आए

0

दिल्ली
एक नये अध्ययन के मुताबिक भारत में पिछले साल एचआईवी के करीब 1.96 लाख नये मामले सामने आए। जबकि विश्व में करीब 25 लाख लोग वर्ष 2015 में इस बीमारी से संक्रमित हो गए।

लांसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन न्यू ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज 2015 :जीबीडी 2015: में पाया गया है कि हमारे देश में करीब 28.81 लाख लोग एचआईवी संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़िए :  नौसेना का कमाल, महिला की जान बचाने को 200 KM दूर पहुंचाया दिल

इस अध्ययन के मुताबिक दुनियाभर में नये एचआईवी संक्रमणों में गिरावट की गति धीमी हो गयी है। वर्ष 2005-2015 के दौरान प्रतिवर्ष महज 0.7 फीसदी गिरावट आयी जबकि 1997-2005 के दौरान प्रतिवर्ष यह गिरावट 2.7 फीसदी थी।

इसे भी पढ़िए :  आगामी चुनावों में सबसे ज्यादा हवा में उड़ेंगे बीजेपी नेता

इस अध्ययन के अनुसार एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या वर्ष 2000 के 279.6 लाख से बढ़कर 2015 में 388 लाख हो गयी। वैसे एचआईवी.एड्स से मरने वालों की संख्या घट रही है। वर्ष 2005 में 18 लाख लोग इस बीमारी से मर गए थे, पिछले साल ऐसे लोगों की संख्या 12 लाख थी।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक: दिल्ली में हर दिन चार महिलाओं के साथ बलात्कार,दिल्ली पुलिस ने जारी किए आंकड़े