शंघाई में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

0

दिल्ली
चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई के निकट जल और थल दोनों से उड़ान भरने वाले एक विमान दुर्घटना हो जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना एक राजमार्ग के पुल से विमान के टकराने के कारण हुई।

इसे भी पढ़िए :  चीन की उड़ेगी नींद, अमेरिका से 145 हॉवित्जर तोपों के लिए हुई डील

अधिकारियों ने बताया कि सेसना 208 बी में 10 लोग सवार थे। विमान ने शंघाई के जिनशान जिले से झोउशान शहर के लिए उड़ान भरी थी और बीच रास्ते में यह हादसे का शिकार हो गया। यह इस विमान की पहली उड़ान थी।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स सम्मेलन: आतंकवाद पर रूस है साथ लेकिन चीन ने किया निराश

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार पांच लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। घायल हुए पांच लोगों में से एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है।

इसे भी पढ़िए :  किसी महल से भी महंगा है ये कुत्ता, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

शंघाई के स्थानीय प्रशासन के सूचना कार्यालय के अनुसार विमान की स्वामी कंपनी ‘एविक ज्वॉय जनरल एविएशन’ है।