पिछले साल एचआईवी के भारत में 1.96 लाख नए मामले सामने आए

0

दिल्ली
एक नये अध्ययन के मुताबिक भारत में पिछले साल एचआईवी के करीब 1.96 लाख नये मामले सामने आए। जबकि विश्व में करीब 25 लाख लोग वर्ष 2015 में इस बीमारी से संक्रमित हो गए।

लांसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन न्यू ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज 2015 :जीबीडी 2015: में पाया गया है कि हमारे देश में करीब 28.81 लाख लोग एचआईवी संक्रमित हैं।

इसे भी पढ़िए :  NEET अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

इस अध्ययन के मुताबिक दुनियाभर में नये एचआईवी संक्रमणों में गिरावट की गति धीमी हो गयी है। वर्ष 2005-2015 के दौरान प्रतिवर्ष महज 0.7 फीसदी गिरावट आयी जबकि 1997-2005 के दौरान प्रतिवर्ष यह गिरावट 2.7 फीसदी थी।

इसे भी पढ़िए :  अलकायदा ने दी हमले की धमकी, निशाने पर हैं यो लोग

इस अध्ययन के अनुसार एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या वर्ष 2000 के 279.6 लाख से बढ़कर 2015 में 388 लाख हो गयी। वैसे एचआईवी.एड्स से मरने वालों की संख्या घट रही है। वर्ष 2005 में 18 लाख लोग इस बीमारी से मर गए थे, पिछले साल ऐसे लोगों की संख्या 12 लाख थी।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को जमकर लगाई फटकार, कहा मैं 2019 में देखूंगा