शंघाई में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

0

दिल्ली
चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई के निकट जल और थल दोनों से उड़ान भरने वाले एक विमान दुर्घटना हो जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना एक राजमार्ग के पुल से विमान के टकराने के कारण हुई।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा- राष्‍ट्रपति बना तो नौकरियों को भारत व चीन जाने से रोकूंगा, फिर भी गई तो लगाऊंगा टैक्‍स

अधिकारियों ने बताया कि सेसना 208 बी में 10 लोग सवार थे। विमान ने शंघाई के जिनशान जिले से झोउशान शहर के लिए उड़ान भरी थी और बीच रास्ते में यह हादसे का शिकार हो गया। यह इस विमान की पहली उड़ान थी।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय वायुसेना का मानवरहित विमान पाकिस्तान बॉर्डर पर गिरा

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार पांच लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। घायल हुए पांच लोगों में से एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ ने नहीं मानी अमेरिका और ब्रिटेन की बात

शंघाई के स्थानीय प्रशासन के सूचना कार्यालय के अनुसार विमान की स्वामी कंपनी ‘एविक ज्वॉय जनरल एविएशन’ है।