विनय कटियार पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, कहा- शर्मनाक सोच, माफी मांगें

0
रॉबर्ट वाड्रा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी सांसद विनय कटियार द्वारा प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भड़क गए हैं। उन्होंने साथ ही कटियार से सार्वजनिक माफी की मांग की है। बता दें कि कटियार ने कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका की तुलना फिल्मी हिरोइन से करते हुए कहा था कि उनसे ज्यादा खूबसूरत कई महिलाएं चुनाव में बीजेपी की स्टार प्रचारक हैं।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ सिंह ने पुलिस के दिया निर्देश, आतंकवाद के शक में निर्दोष को ना किया जाए परेशान

वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, ‘महिला को लेकर बीजेपी सांसद विनय कटियार के विद्वेषपूर्ण और भद्दे बयान से हैरान हूं। इसने हमारे कुछ नेताओं की शर्मनाक मानसिकता को जाहिर किया है।’

इसे भी पढ़िए :  विपक्ष के निशाने पर पीएम, केजरीवाल ने मोदी सरकार को कहा तानाशाह

वाड्रा ने आगे लिखा, ‘महिलाओं को वस्तु समझने की जगह उन्हें सम्मान देने और पुरुषों के बराबर समझे जाने की जरूरत है। एक समाज के रूप में हमें बदलाव लाने की जरूरत है। विनय कटियार को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse