विनय कटियार पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, कहा- शर्मनाक सोच, माफी मांगें

0
रॉबर्ट वाड्रा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी सांसद विनय कटियार द्वारा प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भड़क गए हैं। उन्होंने साथ ही कटियार से सार्वजनिक माफी की मांग की है। बता दें कि कटियार ने कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका की तुलना फिल्मी हिरोइन से करते हुए कहा था कि उनसे ज्यादा खूबसूरत कई महिलाएं चुनाव में बीजेपी की स्टार प्रचारक हैं।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस ने लगाता जस्टिस ढींगरा पर घूस लेने का आरोप

वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा, ‘महिला को लेकर बीजेपी सांसद विनय कटियार के विद्वेषपूर्ण और भद्दे बयान से हैरान हूं। इसने हमारे कुछ नेताओं की शर्मनाक मानसिकता को जाहिर किया है।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी में पहले चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल छापने के आरोप में jagran.com के संपादक गिरफ्तार

वाड्रा ने आगे लिखा, ‘महिलाओं को वस्तु समझने की जगह उन्हें सम्मान देने और पुरुषों के बराबर समझे जाने की जरूरत है। एक समाज के रूप में हमें बदलाव लाने की जरूरत है। विनय कटियार को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  बलात्कार पर बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा- ये तो हमेशा से होता रहा है
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse