7 मुस्लिम देशों से शरणार्थियों के अमेरिका आने पर डोनाल्‍ड ट्रंप ने लगाया बैन

0
ट्रंप
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने शपथ लेने के एक हफ्ते के अंदर ही शरणार्थियों पर कड़े आदेश जारी कर दिए हैं। अमेरिका से चरमपंथी इस्‍लामिक आतंकवाद का सफाया करने के मकसद से उन्‍होंने सात मुस्लिम देशों से आने वाले मुस्लिम शरणार्थियों को बैन कर दिया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने यह कदम अमेरिकी शरणार्थी पुर्नवास कार्यक्रम को स्‍थगित करके उठाया है।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी सभा में घुसा संदिग्ध, कहीं ये अलकायदा की साजिश तो नहीं ?

 

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले पेंटागन दौरे में ट्रंप ने इस शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा, “मैं चरमपंथी इस्लामी आतंकियों को अमेरिका से बाहर रखने के लिए सघन जांच के नए नियम स्थापित कर रहा हूं। हम उन्हें यहां देखना नहीं चाहते।”

इसे भी पढ़िए :  मैक्सिको में समलैंगिक विवाह के समर्थन में रैली, देखें वीडियो

 

ट्रंप ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन खतरों को अपने देश में न आने दें, जिनसे हमारे सैनिक विदेशों में लड़ रहे हैं। हम सिर्फ उन्हीं को अपने देश में आने देना चाहते हैं, जो हमारे देश को सहयोग देंगे और हमारी जनता से गहरा प्रेम करेंगे।”

इसे भी पढ़िए :  जर्मनी में फिर आतंकवादी हमला: एक की मौत, कई घायल

क्लिक कर पढ़ें बाकी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse