पीड़ित दलित परिवारों से मिले राहुल गांधी

गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने ऊना के समढियाला गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुमारी शैलजा और कई कांग्रेसी नेता भी थे।

0

गुजरात के ऊना में दलित नौजवानों के साथ हुई हिंसा के मामले ने सड़क से लेकर संसद तक तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने ऊना के समढियाला गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुमारी शैलजा और कई कांग्रेसी नेता भी थे।

इसे भी पढ़िए :  गलत आदमी को RBI गवर्नर समझ ले गए नीति आयोग के अधिकारी, उर्जित पटेल पहुंचे तो गार्ड ने मांगा I-Card

बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोकसभा में इस मसले पर जवाब दिया और कहा, ‘इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। पीएम मोदी ने विदेश से लौटते ही 12 जुलाई को मुझसे बात की थी और घटना की जानकारी ली थी। वह इससे बहुत आहत थे।’ गृह मंत्री ने कहा कि मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका की पाकिस्तान को हिदायत, आतंकवाद पर कसनी होगी नकेल

11 जुलाई को कथित गोवध के लिए तथाकथित गोरक्षा दल द्वारा कुछ युवकों की पिटाई के बाद से आत्महत्या की कोशिश करने वाले दलितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। दलितों ने गोवध से इनकार किया था और कहा था कि उन्होंने केवल एक मृत गाय की चमड़ी निकाली थी।

इसे भी पढ़िए :  कुलभूषण को सजा से बचाने के लिए सख्त कदम उठाएगी सरकार, सुषमा ने PAK को किया आगाह- फांसी को मानेंगे मर्डर

दलितों की पिटाई के बाद वहां दलित समुदाय में भारी गुस्सा है और बुधवार को बुलाए गए गुजरात बंद के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुईं।