एम.जे. अकबर ने क्यों कहा कि पाकिस्तान कर रहा खुदकुशी? देखें वीडियो

0

कश्मीर में अशांति के वर्तमान वातावरण को अस्थायी बताते हुए विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने पाकिस्तान को जमकर कोसा। अकबर ने पाकिस्तान से दो टूक शब्दों में कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते। अकबर ने कहा कि भारत हमेशा पड़ोसी देश से बातचीत का पक्षधर रहा है और हम अच्छे पड़ोसी के तौर पर और भाईचारे के साथ पाकिस्तान को बताना चाहते हैं कि वह आंखें खोल ले।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर: नोट जलाने/बहाने वाले करा रहे सरकार का फायदा-पढ़िए कैसे

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर की लड़ाई धर्म के नाम पर लोगों को बांटने, धर्म के नाम पर लोगों को दो करने की है। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि कुछ लोग एक आतंकवादी को हीरो के रूप में पेश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  RSS से जुड़े 22 संगठनों को मिली जमीन पर UPA सरकार के दौरान लगी रोक हटी

मुठभेड़ में मारे गये इस आतंकी पर 15 इल्जाम थे, हत्या के आरोप थे। सुरक्षा बलों को मारने के, सरपंचों और नागरिकों की हत्या करने के थे। इसने केबल कंपनियों को भी तबाह किया था।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस-जेडयू में कलह, बोले के सी त्यागी- उनके बर्ताव से हम परेशान हैं, नीतीश कुमार की इमेज खराब की गई

देखिए एमजे अकबर का पूरा भाषण