पद्मावती विवाद : लालू ने बीजेपी को लिया निशाने पर, भंसाली को दिया बिहार में शूटिंग का न्यौता

0
लालू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ राजस्थान में हुई मारपीट की घटना के बाद बिहार में पिता-पुत्र की जोड़ी यानि लालू -तेजस्वी ने अपने अंदाज में बीजेपी पर हमला बोला है।

लालू-तेजस्वी ने अलग-अलग ट्वीट के जरिए से बीजेपी पर हमला बोला है। डिप्टी सीएम तेजस्वी ने लिखा हैं- बीजेपी शासित राजस्थान में जो हुआ, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंदुस्तानियों को आपस में लड़ाना इनके डीएनए में है।

वहीं दूसरी तरफ लालू ने ट्वीट में लिखा है- बिहार होता तो ई भाजपाई मीडियावाला जातिवाद और जंगलराज का रायता फैलाकर बिहार को बदनाम कर रहा होता। बीजेपी शासित प्रदेश है तो ई सब चुप है।

तेजस्वी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि मैं बिहार में बॉलीवुड को फिल्म बनाने और शूटिंग करने के लिये आमंत्रित करता हूं। बॉलीवुड के लोग बिहार आयें और यहां एतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ कला संस्कृति को भी दिखायें। बिहार में उन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

इसे भी पढ़िए :  संसद के मानसून सत्र में आज आएगी गर्माहट

मालूम हो कि फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली पर पद्मावती फिल्म की शूटिंग के दौरान हमला हुआ था। राजस्थान के जयपुर के जयगढ़ किले में चल रही संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़-फोड़ की।

इसे भी पढ़िए :  केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया से हुई बदसलूकी मामले में नया मोड़, 158 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

हाथा-पाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया था। करणी सेना का कहना है कि उन्हें अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे लव सीन पर आपत्ति है। खिलजी का किरदार रणवीर सिंह और पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  सुरक्षा का हवाला देकर एनडीटीवी ने रोका चिदम्बेरम का इंटरव्यू, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

अगले पेज पर देखिए- भंसाली के साथ मारपीट का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse