ट्रंप से डरा पाकिस्तान, आतंकी हाफिज सईद को किया नजरबंद

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के एक हफ्ते के अंदर ही चरमपंथी इस्लामिक आतंकवाद का सफाया करने के मकसद से उन्होंने सात मुस्लिम देशों से आने वाले मुस्लिम शरणार्थियों को अमेरिका आने पर बैन कर दिया है। साथ ही अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि इन सात देशों के अलावा भविष्य में पाकिस्तान का नाम भी उस सूची में शामिल हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए पूरी तरह अयोग्य हैं: हिलेरी

ट्रंप प्रशासन द्वारा लगातार ले रहे फैसले से डरा पाकिस्तान ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर 2008 में आतंकी हमलों के जिम्मेदार और जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को नजरबंद कर दिया है। पाकिस्तान ने यह कदम अमेरिकी ट्रंप प्रशासन के दबाव में उठाया है। सोमवार(30 जनवरी) को पंजाब(पाक) के गृह मंत्री ने इस बात की पुष्टि की। 

इसे भी पढ़िए :  हैंकरों ने अमेरिकी चुनाव को नहीं बल्कि ओबामा का दिमाग हैक कर लिया है: रूस

खबरों के मुताबिक, हाफिज सईद को पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने हिरासत में लेकर 6 महीने के लिए नजरबंद कर दिया है। खबरों के मुताबिक, यह कार्रवाई अमेरिका की उस चेतावनी के बाद की गई है, जिसमें ट्रंप प्रशासन ने कहा कि अगर जमात उद दावा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह पाकिस्‍तान पर प्रतिबंध लगा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में 680 से ज्यादा प्रवासी गिरफ्तार, ट्रंप ने कहा- गलत लोगों को रोकेंगे

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse