RBI ने दी बड़ी राहत: अब ATM से पैसा निकालने पर नहीं होगी कोई लिमिट

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट एक फरवरी से खत्म हो जाएगी। जो दिक्कत लोगों को परेशान कर रही थी। अब RBI ने उसका समाधान निकाल दिया हैं। सोमवार को RBI की ओर से ऐलान किया गया हैं कि एक फरवरी से पैसे निकालने की लिमिट खत्म हो जाएगी। हालांकि, हफ्ते भर में 24 हजार निकालने की सीमा अभी भी बरकरार है। अभी भी आप सिर्फ बचत बैंक खातों से 24000 रूपये ही निकाल सकते हैं। आरबीआई का यह फैसला चालू खातों पर अभी से लागू होगा। वहीं एटीएम से पैसा निकालने की लिमिट एक फरवरी से लागू होगी। फिलहाल लिमिट दस हजार रुपए है।

इसे भी पढ़िए :  भारत के तेवर देख पाकिस्तान अलर्ट, पाकिस्तानी जनरल ने कहा 'हम भी हैं तैयार'

करंट अकाउंट्स से निकासी की सीमा खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही सेविंग अकाउंट के एटीएम से आप 24000 रुपए निकाल पाएंगे। हालांकि, एटीएम से पैसा निकालने के लिए अलग-अलग बैंकों के नियम लागू होंगे। कारोबारियों को राहत देते हुए आरबीआई ने करंट अकाउंट से कैश निकालने की लिमिट पूरी तरह खत्म कर दी है। बता दें कि 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद एटीएम से कैश निकालने पर पाबंदी लगाई गई थी। पहले 2 हजार निकालने की मंजूरी थी, फिर ढाई हाजार, एक जनवरी से ये मंजूरी 4500 रुपए हुई। पिछले दिनों आखिरी संशोधन में एटीएम से 10 हजार निकालने की मंजूरी दी गई।

इसे भी पढ़िए :  अब यह शख्स संभालेगा पीएम मोदी के सुरक्षा का जिम्मा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse