केंद्र ने गंगा के आसपास विकास के लिए 400 करोड़ रूपए की परियोजनाएं मंजूर की

0

दिल्ली
राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण :एनजीआरबीए: ने करीब 400 करोड़ रूपए की लागत की कई परियोजनाओं को आज मंजूरी दी जिनमें नदी के आसपास के घाटों, शवदाहगृहों और रिवरफ्रंट का विकास भी शामिल है। सरकार उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग और गुप्तकाशी तक , उत्तर प्रदेश में कानपुर, बिजनौर, इलाहाबाद और बिथुर, बिहार में कहलगांव और तथा झारखंड में साहिबगंज से राजमहल तक घाटों एवं शवदाह गृहों का विकास करना चाहती है।

इसे भी पढ़िए :  CBSE Class 12 Results घोषित, यहां और ऐसे देखें रिजल्ट

जल संसाधन मंत्रालय के बयान के अनुसार उत्तराखंड में सुमारी, तिलवारा, सिल्ली, अगस्तमुनि और त्रिवेणी में 26 करोड़ रूपए की लागत से घाट और शवदाहगृहों का विकास किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, अब केजरीवाल पर चलेगा आपराधिक मानहानि का केस

इसी तरह इलाहाबाद और बिजनौर में काम होगा जिसके लिए 88.03 करोड़ और 12.19 करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। इसी तरह कई अन्य परियोजनाएं हैं।

इसे भी पढ़िए :  गंगा सफाई को लेकर एनजीटी ने सुनाया ये फैसला