काले हिरण मामले में सलमान को बरी कराने वाले वकील को मिली जान से मारने की धमकी

0
सलमान खान
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

काले हिरण मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बरी होने के बाद उनके वकील को जान से मरने की धमकी  मिली है। कहा जा रहा है उनको ये धमकी एक इंटरनैशनल गैंगस्टर की ओर से मिली है।

इसे भी पढ़िए :  अब ‘चिंटू’ कपूर के साथ ग्लैमरस अवतार में नजर आएंगी शिल्पा शिंदे

 

वकील (एच.एम. सारस्वत) ने दो दिनों पहले यह दावा किया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक इंटरनैशनल गैंगस्टर बताया और उनसे कहा कि वह आर्म्स ऐक्ट केस में सलमान खान के बरी होने से खुश नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के बारे में ये क्या बोल गए आमिर खान?

 

सारस्वत ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा और धमकी दी कि अब उन्हें कोई नहीं बचा सकता। सारस्वत ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद उनकी सुरक्षा के तौर पर हथियार से लैस एक पुलिसकर्मी उनके लिए बहाल किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  ऋषि कपूर को ट्विटर पर पाकिस्तानी महिला ने दी गालियां, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse