काले हिरण मामले में सलमान को बरी कराने वाले वकील को मिली जान से मारने की धमकी

0
सलमान खान
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

काले हिरण मामले में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बरी होने के बाद उनके वकील को जान से मरने की धमकी  मिली है। कहा जा रहा है उनको ये धमकी एक इंटरनैशनल गैंगस्टर की ओर से मिली है।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाक के फाइनल मैच को लेकर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, भड़के पाकिस्तानी

 

वकील (एच.एम. सारस्वत) ने दो दिनों पहले यह दावा किया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक इंटरनैशनल गैंगस्टर बताया और उनसे कहा कि वह आर्म्स ऐक्ट केस में सलमान खान के बरी होने से खुश नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सैफ बदल सकते हैं बेटे 'तैमूर' का नाम

 

सारस्वत ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा और धमकी दी कि अब उन्हें कोई नहीं बचा सकता। सारस्वत ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद उनकी सुरक्षा के तौर पर हथियार से लैस एक पुलिसकर्मी उनके लिए बहाल किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान विवाद पर राज ठाकरे ने कहा- दोस्ती राज्य या देश से ऊपर नहीं

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse