गिरफ़्तारी से नौकरी तक: ट्रंप की नीतियों का भारतीयों पर भी असर दिखने लगा

0
डोनाल्ड ट्रंप
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वॉशिंगटन/नई दिल्ली: सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर बैन के बाद अमेरिका की ट्रंप सरकार उन लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है जो अमेरिका के नहीं हैं लेकिन वहां नौकरी करते हैं। ट्रंप सरकार ने उस ड्राफ्ट को तैयार कर लिया है जिसे मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका में काम करने का वीज़ा मिलना मुश्किल हो जाएगा। अभी एच वन बी और एल वन वीज़ा पर भारत के लोग अमेरिका में काम करते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की उस नीति को भी ख़त्म कर देंगे जिसकी बदौलत अमेरिका में पढ़ाई करने वाले दूसरे देशों के छात्रों को पढ़ाई खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक अमेरिका में रहने का वक्त मिलता था। इन सारी बातों से कयास ये लगाए जा रहे हैं कि दुनिया के तमाम देशों के साथ भारतीयों की नौकरियों पर भी ख़तरा मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कमजोर पड़ा मैथ्यू तूफान, हैती में 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

अगले पेज पर पढ़िए- एक भारतीय हुआ ट्रंप की नीतियों का शिकार

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse