दिल्ली में फिर दरिंदगी: चलती कार में लड़की से गैंगरेप, पीड़िता को सड़क पर फेंक कर फरार हुए हैवान

0
गैंगरेप

देश की राजधानी दिल्ली में एक लड़की के साथ फिर दरिंदरी की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस के लाख दावों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रही है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक बार फिर गैंगरेप की घिनौनी और शर्मनाक वारदात सामने आ रही है। दरअसल यहां तीन लोगों ने चलती कार में एक 21 साल की महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  सपा नेता ने डांसर के साथ की अश्लील हरकत, देखें वीडियो

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारखंड की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि तीन आरोपियों 23 वर्षीय आरिफ, 24 वर्षीय मेहरबान और 22 वर्षीय विजय ने बीती रात एक चलती कार में उससे सामूहिक बलात्कार किया। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली उत्तराखंड सीएम पद की शपथ, पांच बागी कांग्रेसी बने मंत्री

इस घटना को अंजाम दिए जाने के बाद  रात में करीब 11 बजे सामने आई महिला ने पीसीआर कॉल करने के बाद पुलिस को बताया कि उसके जान-पहचान वालों ने एक चलती कार में उसका बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया।

इसे भी पढ़िए :  ISIS आतंकियों ने दी आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल जांच कराई गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी।