जब जेटली ने शायरी के जरिए विपक्ष पर साधा निशाना…

0
जेटली

अरुण जेटली ने बुधवार को लोकसभा में 2017-18 बजट पेश करते हुए सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया। जेटली ने सरकार के नोटबंदी के कदम को साहसिक बताते हुए महात्मा गांधी को याद करते हुए विपक्ष पर तंज कसा। जेटली ने कहा, ‘मुझे याद आता है कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि सही उद्देश्य से उठाया गया एक अच्छा कदम कभी भी असफल नहीं होता।’ इसके साथ ही जेटली ने कहा, ‘जो बात नई है, उसे अपनाइए आप। डरते हैं क्यों नई राह पर चलने से, हम आगे आगे चलते हैं, आइए’

इसे भी पढ़िए :  महागठबंधन का ऐलान आज! अखिलेश के साथ नहीं जुड़ेगा RLD

इस शायरी के जरिए जेटली ने सरकार के नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध पर सरकार का साथ देने की गुहार करते हुए नए परिवर्तन को अपनाने की बात कही।

इसे भी पढ़िए :  अब बाजार में आएंगे 20 और 50 रुपये के नए नोट, RBI कर रहा तैयारी

इसके साथ ही अपने बजट भाषण में काले धन पर सरकार की कार्रवाई की चर्चा करते हुए जेटली ने शायराना अंदाज में कहा, ‘नई दुनिया है, नया दौर है, नई है उमंग। कुछ तो पहले के तरीके तो कुछ हैं आज के रंग ढंग। रोशनी जो आज आकर टकराई है, कालेधन को भी बदलना पड़ा है अपना रंग।’

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के ऐलान के दिन RBI के पास एक भी 500 के नए नोट नहीं थे