मोदी इंडियन ट्रंप हैं, दोनों ही दिक्कतें पैदा करते हैं: लालू यादव

0
लालू प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद ई अहमद की मौत के बावजूद एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किए जाने को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक वर्तमान सांसद की मौत के बावजूद भी संसद की कार्यवाही को स्थगित ना करके गलत किया है, इतना ही नहीं सरकार इस दिन केंद्रीय बजट भी पेश करने जा रही है। लालू ने कहा , ‘ई अहमद संसद के वरिष्ठ सदस्य थे। आज के दिन सदन की कार्यवाही स्थगित होनी चाहिए थी। आज बजट पेश करके सरकार ने असंवेदनशीलता और अमानवीयता दिखाई है।’ साथ ही लालू ने कहा, ‘मोदी इंडियन ट्रंप हैं, दोनों ही दिक्कतें पैदा करते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  गुजरातः सूरत के रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन में महिला को बनाया हवस का शिकार

बजट पर लालू ने कहा, वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट यह केवल खोखले वादों से भरा हुआ था और इसमें गरीबों के लिए कुछ नहीं है। पीएम मोदी को ‘इंडियन ट्रंप’ बताते हुए लालू ने कहा कि सरकार को बजट में नोटबंदी से भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़े असर पर फोकस करना चाहिए और बताना चाहिए कि केंद्र सरकार को नोटबंदी के बाद से कितना कालाधन मिला है।
लालू ने कहा, ‘नोटबंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है। बजट में सरकार को इस पर बोलना चाहिए कि नोटबंदी के बाद सरकार कितना कालाधन वापस मिला है।’

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति बनने के बाद पेरिस जलवायु समझौता रद्द कर दूंगा: ट्रंप

वहीं कांग्रेस ने भी सरकार पर सदन की कार्यवाही को स्थगित नहीं करने पर हमला बोल है। साथ ही कांग्रेस ने सरकार पर अहमद के निधन की जानकारी छुपाने का आरोप भी लगाया है। सांसद और लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार को ई अहमद के निधन की जानकारी पहले ही लग गई थी लेकिन उन्होंने जानकारी को बाहर आने से रोकने का प्रयास किया। खड़गे ने बजट को टालने की भी मांग की थी।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में आज भी जारी रहेगा तलाशी