जाकिर नाइक के फाउन्डेशन से जुड़ा युवक गिरफ्तार

0

दिल्ली
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते और केरल पुलिस के एक संयुक्त दल ने विवादास्पद इस्लामी प्रवचनकर्ता जाकिर नाइक के फाउन्डेशन से कथित तौर पर जुड़े एक युवक को आज गिरफ्तार किया। युवक की गिरफ्तारी कोच्चि में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।

इसे भी पढ़िए :  SAARC सम्मेलन में आतंकी गतिविधियों को पाक के समर्थन का मुद्दा उठाएंगे राजनाथ

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाकिर नाइक के आईआरएफ फाउन्डेशन से जुड़े अरशद कुरैशी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बेनी प्रसाद वर्मा की बीजेपी को चेतावनी 'अगर मुसलमानों को कुछ हुआ तो पूरा देश बन जाएगा कश्मीर'

उसके खिलाफ कोच्चि में आईपीसी की धारा 120 बी :आपराधिक साजिश: और धारा 153 ए :समूहों के बीच शत्रुता फैलाने: के साथ-साथ गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उसे नवी मुंबई की बेलापुर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 25 जुलाई तक केरल पुलिस की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक के खिलाफ NIA ने दर्ज किया मुकदमा, 10 ठिकानों पर हुई छापेमारी

केरल पुलिस अब उसे कोच्चि की अदालत में पेश करेगी।