पेरिस में म्यूजियम के पास हमले की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को मार गिराया

0
पेरिस

पेरिस के मशहूर लूव्रे म्यूजियम के पास तैनात सैनिक ने एक संदिग्ध हमलावर पर गोली चलाई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति सैनिक पर छुरे से हमला करना चाहता था। फ्रेंच गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर इसे ‘गंभीर’ घटना बताया है। फ्रांस में पिछले साल हुए आंतकी हमलों के बाद सुरक्षा के लिए राजधानी में कई जगहों पर सैनिक पहरा देते हैं। इनमें लोकप्रिय पर्यटक स्थल भी शामिल हैं।


जहां यह घटना हुई, उस जगह को खाली करा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है कि एक सैनिक ने एक व्यक्ति पर गोली चलाई है। लुव्रे म्यूजिम पेरिस के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जहां हर रोज हजारों देशी विदेशी सैलानी पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बहके डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी को भी नहीं बख्शा, इंटरव्यू में कहा मेरी बेटी कामुक